jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Indore News: लड़कियां कैफे में पीती थी सिगरेट, दादा ने कैफे में ही लगा दी आग

Makdai Express 24 Indore: साफ और स्वच्छ सुंदर शहर इंदौर को कहा जाता है। लेकिन वर्तमान में इस शहर में युवा नशे की गिरफ्त में है। इतना ही नहीं लड़कियां भी अब सिगरेट हुक्का पीने लगी है। वर्तमान में बदलती जीवनशैली से नाराज एक बुजुर्ग व्यक्ति से सबक सिखाने के लिए कैफे में ही आग लगा दी।

- Install Android App -

यह वाकया लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां एक कैफे में बुजुर्ग व्यक्ति ने कैफे में आग लगा दी थी। पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।उससे इस बारेे मेें पूूछा तो बताया कि कैफे में और उसके नीचे लड़कियां सिगरेट पीती थी। इससे वह बहुत नाराज था, और सबक सिखाने के लिए उसने यह कदम उठाया | लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्काई कार्पोरेट कैफे में आग लग गई थी। कैफे संचालक ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को सौंपे । जिसके बाद पुलिस ने विजय माठे को हिरासत में लिया था। विजय अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह के पात्र से प्रभावित है और समाज को सुधारना चाहता है।