jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Indore News: हीरा लगी सोने की 20 लाख कीमत वाली अंगूठी चोरी

नौैकर गिरफतार चोरी कबूली अंगूठी गिरवी रख लोन लिया –
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : प्रतिभा सिंटेक्स के मालिक शिवकुमार चौधरी के घर अंगूठी चोरी हो गई। पलासिया पुलिस ने  घर के नौकर को शक के आधार पर गिरफ्तार किया है।जब उससे कठोरता से पूछताछ की गई तो उसने 20 लाख की अंगूठी चुराकर 15 हजार रुपये में गिरवी रखना कबूल लिया है। अब मामले में पुलिस ने गोल्ड लोन देने वाली एजेंसी मणप्पुरम गोल्ड लोन को नोटिस भेजा है।

- Install Android App -

पुलिस की खोजबीन –

पलासिया टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक मनीषपुरी निवासी शिवकुमार चौधरी की पत्नी सुषमा की तरफ से एफआइआर दर्ज की है। 70 वर्षीय सुषमा ने पुलिस को बताया कि घटना 8 जनवरी की है। बेडरूम के दराज में रखी सोने की अंगूठी चोरी हो गई। अंगूठी में हीरा लगा होने से उसकी कीमत 20 लाख रुपये है। सुषमा ने नौकर रवि प्रभारी पर शक जाहिर किया। शनिवार रात पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ रवि को हिरासत में भी ले लिया। रवि आनंदी नगर मुडवा पंधाना जिला खंडवा का रहने वाला है। विगत दो साल से चौधरी के बंगले में नौकरी कर रहा था। नौकर ने बताया कि अंगूठी दराज से गिर गई थी। जिसे उसने उठाकर रख लिया और बादम मे आनंद बाजार स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन में गिरवी रख कर 15 हजार रुपये ऋण ले लिया। टीआइ के मुताबिक रवि का रिमांड मांगा जा रहा है।