jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी! नगर पालिका में 'बजरंग बली' का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

इंदौर : यातायात पुलिस ट्रैफिक ही नहीं संभालती, लोगों की जान भी बचाती है…

इंदौर। इंदौर में बेतरतीब यातायात और जवानों द्वारा चालानी कार्रवाई और अवैध वसूली की खबरें तो आए दिन सामने आती ही हैं, लेकिन कुछ यातायात जवान ऐसे भी हैं जो अपना मूल कर्त्तव्य तो निभाते ही हैं, साथ ही समय-समय पर मानवीयता का परिचय देने से भी नहीं चूकते… ऐसा ही एक मामला नवलखा चौराहे का सामने आया, जब यातायात आरक्षक 1622 सुरेन्द्रसिंह गुर्जर बीच सड़क पर खड़ी एक लोडिंग रिक्शा को हटवाने के लिए चालक के पास पहुंचे… जब उसे वाहन रास्ते में से हटाने को कहा तो विजय नगर चालक ने गुर्जर से कहा – ”सर मुझे बचा लीजिए, मैंने जहर खा लिया है…” इस पर आरक्षक ने तुरंत सब इंस्पेक्टर संत बहादुर सहित महिला आरक्षक ज्योति, भूली रडार, आरक्षक शैलेन्द्र त्यागी को ना सिर्फ इसकी जानकारी दी, बल्कि एक वैन को रूकवाते हुए उसे तुरंत एमवायएच तक भी ले गए और उसका तुरंत इलाज शुरू करवाया… बताया जाता है कि लोडिंग चालक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया… लेकिन यातायात आरक्षक सुरेन्द्रसिंह गुर्जर और उनकी टीम की तत्परता से ऑटो चालक बच गया और उसका इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है तथा उसका मोबाइल संयोगितागंज थाने में जमा है और पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है..!