jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा

IPL की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को बनाया कप्तान, इतने करोड़ देकर जोड़ा टीम के साथ

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए टूर्नामेंट से जोड़ी गई दो टीमों में से लखनऊ ने अपने तीनों खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस वक्त साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के आलराउंडर और भारतीय युवा स्पिनर को भी टीम में शामिल किया गया है।

आइपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम ने शुक्रवार 21 जनवरी को अपने तीनों ही खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। मेगा आक्शन में उतरने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब इन तीनों ही खिलाड़ियों का नाम नहीं होगा। केएल राहुल के अलावा आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम ने अपने साथ जोड़ा है। आइपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने नई टीमों के लिए तीन खिलाड़ियों के लिए 15 करोड़, 11 करोड़ और 7 करोड़ की राशि तय की है।

- Install Android App -

लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयंका ने राहुल को 17 करोड़ की राशि के साथ पहले खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जोड़ा है। वहीं स्टोइनिस को 9.2 करोड़ की राशि देकर साइन किया गया है जबकि अनकैप्ड रवि को 4 करोड़ की राशि के साथ लखनऊ टीम का खिलाड़ी बनाया गया है। राहुल पिछले दो सीजन में पंजाब फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं स्टोइनिस दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। रवि उसी पंजाब टीम का हिस्सा थे जिसकी कमान राहुल के हाथों में थी।