jhankar
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव में BJP को बड़ी बढ़त, भोपाल में जश्न का माहौल भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी MP में IAS एकेडमी की मालिक का अपहरण, फिरौती के लिए 1.89 करोड़ और 'सुंदरकांड' का पाठ विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल-असम में BJP की जीत, केरल में कांग्रेस-यूडीएफ मजबूत विक्रमशिला पुल का 34 मीटर हिस्सा गंगा में गिरा, बड़ा हादसा टला महंगाई की मार से अमेरिका के लाखों लोग बेघर यूक्रेन ने रूस में ड्रोन हमला कर प्रिमोर्स्क बंदरगाह और कई जहाजों को किया क्षतिग्रस्त 4 मई 2026: मध्यप्रदेश की 1मप्र0 खास खबरें संक्षिप्त में मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ

ईरानी गैंग का सरगना राजू गिरफ्तार, सूरत पुलिस ने दबोचा

भोपाल। ईरानी गैंग से जड़ी बड़ी खबर है। ईरानी गैंग का सरगना राजू ईरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरत पुलिस ने राजू ईरानी को दबोचा है। राजू ईरानी पर देशभर में 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि राज ईरानी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

- Install Android App -

कई राज्यों में अपराध को अंजाम देने के बाद गुजरात की सूरत पुलिस ने मोस्ट वांटेड राजू ईरानी को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि छह राज्यों की पुलिस भी राजू को गिरफ्तार करने भोपाल पहुंची थी, उसके बावजूद भी राजू किसी के हाथ नहीं लगा, हालांकि भोपाल पुलिस ने 27 दिसंबर को ईरानी डेरा में एक बड़ी दबिश दी थी, जिसमें करीब 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। भोपाल में करीब 21 मामले राजू ईरानी पर दर्ज हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में भी कई वारदातों को गैंग के माध्यम से राजू संचालित करता था। जिसके चलते करीब 6 राज्यों में राजू ईरानी मोस्ट अपराधी के रूप में चिन्हित है, वहीं बीते दिन छह राज्यों की पुलिस राजू ईरानी को गिरफ्तार करने भोपाल पहुंची थी, मगर किसी के हाथ में भी राजू नहीं लगा।

करीब 400 पुलिसकर्मी ईरानी डेरा में पहुंचे थे। जहां करीब 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि राजधानी का सेंटर पॉइंट ईरानी डेरा अपराधियों की जगह बनता जा रहा था, हालांकि लूट, चोरी, डकैती, जमीन में कब्जा करना जैसे वारदात को राजू ईरानी गैंग के माध्यम से संचालित करता था। हालांकि राजू ईरानी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कई राज्यों की पुलिस राजू ईरानी से पूछताछ करेगी, पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।