jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन,  नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंद... ई-विकास टोकन बुकिंग के नाम पर वसूली नहीं चलेगी,  एसडीएम विजय राय ने कहां कार्रवाई होगी किसानों से सि... सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं

सिवनी मालवा : जनसुनवाई में 13 आवेदन प्राप्त, अवैध होर्डिंग-फ्लेक्स का मुद्दा प्रमुखता से उठा

➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार

सिवनी मालवा। साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सिंचाई विभाग का 1, राजस्व विभाग के 5, नगर पालिका के 3, जनपद पंचायत के 2 तथा विद्युत विभाग के 2 आवेदन शामिल रहे।

जनसुनवाई में तहसीलदार नितिन झोड़, नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान, नायब तहसीलदार शंकर सिंह रघुवंशी, नगर पालिका सीएमओ अमर सिंह उइके तथा जनपद पंचायत सीईओ श्रुति चौधरी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई के दौरान शहर में अवैध रूप से लगाए जा रहे होर्डिंग, फ्लेक्स और कटआउटों का मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में रहा। जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को सिवनी मालवा के 5 से 6 प्रमुख स्थानों पर 5×20 फिट आकार के बड़े कटआउट लगाए गए थे।

- Install Android App -

शिकायत के बाद इन्हें संभावित तौर पर ठेकेदार द्वारा हटा दिया गया, लेकिन नगर पालिका द्वारा न तो इन्हें जब्त किया गया और न ही संबंधित व्यक्तियों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

इन विशालकाय कटआउटों को मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। तेज हवा या असंतुलन की स्थिति में इनके गिरने से जनहानि होने का खतरा बना रहता है।

नागरिकों का कहना है कि ऐसी अनियमित गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन को समय पर सख्त कदम उठाने चाहिए।

इसी संबंध में जनसुनवाई के दौरान समाजसेवी विपिन मालवीया ने विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की। उन्होंने नगर पालिका से अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स, होर्डिंग और कटआउटों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

साथ ही यह भी कहा कि नगर पालिका यह जांच करे कि इन विज्ञापन सामग्रियों की अनुमति किसने दी, कहाँ-कहाँ लगाने की अनुमति थी और कुल कितनी संख्या में लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुमति प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने से अवैध विज्ञापन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा