jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

सतना में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की उठी मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन

सतना। मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी से जुड़े परिजनों पर मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर सतना के सिविल लाइन चौक पर युवक कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण भी हो गई। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य मंत्री के रिश्तेदारों के खिलाफ गांजा और प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी जैसे गंभीर मामलों में पुलिस कार्रवाई हुई है। उनका कहना है कि ऐसे में नैतिक आधार पर मंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

- Install Android App -

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर विरोध जताया और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी का पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने समय रहते विफल कर दिया। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से स्थिति को संभाल लिया गया, हालांकि कुछ देर के लिए सिविल लाइन चौक पर आवागमन प्रभावित रहा। युवक कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब तक मंत्री पद पर बनी रहेंगी, तब तक मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच संभव नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून और जवाबदेही की है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत कराया। बीच सड़क में राज्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने छुड़ा लिया। इस दौरान हल्का बल प्रयोग हुआ जिससे भागते समय कांग्रेस का कार्यकर्ता नाली में गिर गया। युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह मामला अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है।