jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

Mp Big News: पति ईद पर घर बुला रहा था, पत्‍नी ने किया मना तो चाकू से गोदा बचाव करने आई साली की मौत

 पति पत्नि के विवाद से परेशान पत्नि अपने मायके चली गई जहां ईद पर पति ने पत्नि को घर बुलाया तो उसने साफ मना कर दिया इस पर नाराज पति ने पत्नि पर चाकूओं से हमला कर दिया बीच बचाव में आई पत्नी बहन भी मौत हो गई…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : शहर के हनुमानताल क्षेत्र में एक जीजा ने अपनी साली की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इमरान निवासी रानीताल कबाड़ी का काम करता है। उसकी पत्नि नाजिया रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके आ गई थी। ईद से पहले पति ने उसे घर वापिस आने को कहा तो नाजिया ने मना कर दिया। इस बात से नाराज इमरान अपनी ससुराल नाजिया के घर जा पहुंचा और झगड़ने लगा। पत्नी के मना करने वह आग बबूला हो उठा था | उसने चाकू से नाजिया पर हमला कर दिया नाजिया की चाीख पुकार सुन उसकी बहन आयशा बीच बचाव करने आई तो इमरान ने उस पर भी हमला कर दिया। घायल आयशा नीचे गिरी तो इमरान वहां से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आयशा की मौत हो गई।नाजिया को अस्पताल में भर्ती कराया जहा उपचार के बाद वह अब ठीक है।

नाजिया ने पुलिस को बताया कि पति रोज मारपीट करता था। इससे तंग आकर मायके आ गई थी। सोमवार को भी वह आया और साथ में चलने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर अपने साथ लाए चाकू को निकाला और एक के बाद कई वार किए। पुलिस ने आरोपित इमरान को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है।

साली की हत्या करके हो गया था फरार –

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि इमरान ने आवेश में आकर पत्नी नाजिया पर हमला किया तो उसकी सहायता के लिए आयशा दौड़ी। आयशा ने इमरान को रोकना चाहा। नाजिया को छोड़ने के लिए कहा। इस पर इमरान ने आयशा पर ही हमला कर दिया। उसके सीने में दायीं ओर चाकू से वार किया। हमले में आयशा के हृदय पर चोट हुई। वह तुरंत जमीन में गिर गई। तेजी से रक्त बहने लगा। यह देखते ही आरोपित इमरान मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आयशा की मौत हो गई। मंगलवार की देर रात को पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ गया।

______________

यह भी पढ़े –