jhankar
ब्रेकिंग
शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ...

Mp Big News: प्रेमिका के लिए पति ने गर्भवती पत्नी की दोस्तो को दे दी सुपारी, उतार दिया मौत के घाट !

जबलपुर : मध्यप्रदेश की संस्कार धानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया। जहा एक युवक ने प्रेमिका के प्यार में अपनी ही जीवन संगिनी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पत्नी की कोख में एक नवजात शिशु की भी मौत हो गई। दुनिया देखने से पहले ही उसने कोख में दम तोड दिया। पूरा मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है। शनिवार की रात हुई लूट और हत्या के मामले में मृतका का पति ही मास्टरमाइंड निकला। पति ने ही अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

दरअसल पत्नी पति के अवैध संबंध को लेकर विरोध करती थी। इसी बात से परेशान होकर पति ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है हालांकि कई और जानकारी के लिए रविवार देर रात तक आरोपित को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रही। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने दी।

पति ने पुलिस को ये बताई थी कहानी, दर्ज कराई रिपोर्ट –

टेंट हाऊस का काम करने वाले कजरवारा निवासी शुभम चौधरी शनिवार शाम गर्भवती पत्नी रेशमा (25) और डेढ़ वर्षीय बेटे दक्ष के साथ जीप से घर से निकले थे। तीनों पहले जीसीएफ स्थित पाटबाबा मंदिर पहुंचे। वहां से मदर टेरेसा नगर िस्थत रेशमा के मायके के लिए रवाना हुए। शुभम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे शमशान घाट रोड पुल के पास पहुंचे ही थे कि अंधेरे में चार युवकों ने उन्हें रोका। दो ने उसके सिर पर ईंट से वार किए। मोबाइल लूटा। वहीं दो ने रेशमा की हत्या की और लूटपाट व पथराव कर भाग निकले।

घटना के बाद ससुराल ले जाने से संदेह –

माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार जानलेवा हमला और लूट की घटना के बाद शुभम रेशमा को सीधे अस्पताल ले जाने की बजाय ससुराल ले गया। यहीं से पुलिस का संदेह गहराया। पुलिस ने उसकी कॉल रिकॉर्ड डीटेल्स खंगाली, तो पता चला कि उसके एक युवती से सम्बंध है। जिसके बाद टीम ने उसे पकड़ा, तो उसने रिश्तेदार ​शिब्बू के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

पीछे की सीट पर बैठकर हत्या –

- Install Android App -

आरोपित शुभम ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ ​शिब्बू भी था। शमशानघाट रोड पर उसने सूनसान इलाके में जीप रोकी। बाथरूम के बहाने कार से उतरा और फिर रेशमा के पीछे वाली सीट पर जाकर बैठ गया। वहीं उसे उसने रेशमा का गला उसकी साड़ी के पल्लू से दबाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं के सिर पर पत्थर मारा और जीप को भी पत्थर से तोड़ा। पुलिस महिला का मंगलसूत्र, फोन और पर्स की बरामदगी के प्रयास में देर रात तक जुटी रही।

गर्भ से निकाला बच्चा, गले में मिले निशान –

मेडिकल अस्पताल में रविवार को रेशमा के शव का पोस्मार्टम कराया गया। इस दौरान डॉक्टर्स ने गर्भ से मृत बच्चा निकाला। जिसके बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने जहां रेशमा के शव का दाह संस्कार किया, वहीं बच्चे को दफन किया गया।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –