मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : जिले के ग्राम बरगी में एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिसको सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार जबलपुर अधारताल का रहने वाला था। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय शहाबुदीन अपनी पत्नी नीतू और तीन साल की मासूम कृतिका के इलाज के लिए शहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)