jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Jabalpur News नेत्रहीन छात्रों ने कलेक्टर से कहा हमें एक्सपायरी डेट के वनस्पति घी से बना हलवा खिलाते है, जनसुनवाई में छात्र घी और हलुवा लेकर पहुंचे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। मंगलवार को कलेेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई व्यवस्था अलग ही देखने को मिली। जनसुनवाई के दौरान मेडिकल कालेज से लगे राज्य विकलांग छात्रावास के छात्रों ने कलेक्टर दीपक सक्सेना से अपनी शिकायत बताई। छात्रों ने कहा कि छात्रावास की भोजन व्यवस्था एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का उपयोग किया जाता है।छात्रों ने कलेक्टर एक्सपायरी वनस्पति घी के पैकेट और हलुवा भी दिखाया। हमे खराब गुणवत्ता वाला भोजन खिलाया जा रहा है। इसकी पूर्व में भी शिकायत की गई थी।लेकिन इसकी सुधार नही हुई। छात्रावास के वार्ड मिश्रा और भंडारण प्रमुख आरके तिवारी खराब गुणवत्ता युक्त खाना खिला रहे है। जिनकी अधिकांश सामग्री एक्सपायर हो चुकी है।इस तरह के खाने से छात्र पूर्व में बिमार हो चुके है।छात्रो की समस्या को गंभीरत से लेते हुए कलेक्टर ने गोरखपुर एसडीएम को इसकी जांच करने के निर्देश दिए।