मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : बुधवार की शाम को सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई। वाहन चालक ने कार में सामने उठती लपटो को देख कार खड़ीकर उतर कर दूर भागां। इधर कार मे आग तेजी से भड़कती देख स्थानीय लोगो ने पानी लाकर किसी तरह से पानी लाकर कार की आग को बुझाया। सिंगरौली निवासी एक अधिवक्ता अपने निजी काम से जबलपुर आए थे। वे बुधवार की शाम को अपनी कार एमपी 66 सी 9980 से वापस लौट रहे थे। वीएफजे क्षेत्र में शारदा नगर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार में आग लग गई। चालक ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। अंदर बैठे सभी लोग बाहर निकल आए। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ देर में आग को बुझा लिया
