jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

जयाप्रदा ने कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की मां के अपमान पर कंग्रेस को आड़े हाथ लिया

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेत्री जयाप्रदा शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। वे उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया की पत्नी के साथ मंदिर आई थीं। जयाप्रदा ने मंदिर के गर्भ गृह में माथा टेक बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और फिर नंदी हाल में बैठकर शिव की आराधना की। पुजारी अर्पित और आकाश ने दर्शन पूजन करवाया। जयाप्रदा ने बिहार कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की मां के कथित अपमान पर कंग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा, कांग्रेस वालों ने प्रधानमंत्री की मां को भी नहीं छोड़ा।

- Install Android App -

जयाप्रदा ने बिहार कांग्रेस द्वारा अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर शेयर किया एक एआई वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “ये कांग्रेस सिर्फ महिला दिवस पर ही बात करना जानती है। महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती। कांग्रेस वाले पीएम मोदी की मां को भी नहीं छोड़ रहे।”

”यह बड़े दुख की बात है कि जो इंसान हमारे बीच नहीं है उन पर भी टिप्पणी करते रहते हैं। मैं कांग्रेस की हरकत से बहुत चिंतित हूं। प्रधानमंत्री मोदी जी को सम्मान के साथ मैं कहना चाहती हूं कि आपने देश के लिए जो काम किया वो कोई नहीं कर सकता। कांग्रेस की नीति में ही खोट है। हम तो महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की बात करते है।”