jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

मुहर्रम पर हाईटेंशन तार से हादसा,तार केे संपर्क में आने से ताजिए में ब्लास्ट, 4 की मौत 9 घायल

मकड़ाई्र एक्सप्रेस 24 झारखंड|मुहर्रम पर आज देश भर में मातमी जुलूस निकाला जा रहा है। इस बीच झारखंड के बोकारो से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। झारखंड के बोकारो में शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया.बोकारो में मुहर्रम पर निकाले जा रहे तजिया जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में कई लोग बुरी तरह से झुलस गए। करंट की चपेट में आने से अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Install Android App -

हादसे के बाद हुआ अफरातफरी का माहौल
इस हादसे से थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।हादसे के बाद हॉस्पिटल में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ। घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस नहीं होने और बदइंतजामी के बाद लोगों ने हो-हल्ला भी किया। हालांकि बाद में गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।