jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विधायक मेंदोला ने कमल नाथ को कहा – भगवान शिव काअभिषेक करने से पहले काशी और मथुरा में अवैध अतिक्रमण हटवाने के हिंदू समाज का समर्थन करें

मकड़ाई्र एक्सप्रेस 24 इंदौर | भगवान शिव का अभिषेक करने आ रहे कमल नाथ को विधायक रमेश मेंदोला ने चिट्ठी लिखी। उन्होंने कमल नाथ से कहा कि यदि वह सच्चे शिव भक्त हैंं तो अभिषेक करने से पहले काशी और मथुरा में अवैध अतिक्रमण हटवाने के हिंदू समाज के संकल्प का समर्थन करें।

- Install Android App -

भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने हिंदू समर्थक साबित करने में लगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर घेर लिया है। उन्होंने लिखा कि ये जानकर मुझे प्रसन्नता हुई कि आप इंदौर में रुद्राभिषेक करने वाले है। अयोध्या में राम जी के मंदिर के निर्माण से देश का वातावरण ऐसा बदल गया है कि एफिडेविट देकर भगवान को काल्पनिक मानने वाले लोग अब अभिषेक करने लगे है।

कमलनाथ जी मैं बहुत विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि भगवान शिव भोले मन के है वो छल कपट सहन नहीं करते इसीलिए उनका एक नाम भोलेनाथ है।महोदय इसलिए आपसे आग्रह है कि आप अभिषेक के पहले काशी में ज्ञानवापी परिसर और मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपने के सनातन संकल्प को समर्थन देने की घोषणा करे और इसके बाद ही अभिषेक करें।