jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ...

Bhopal News : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भगवतसिंह पटेल की संदिग्ध हालात में मौत

मकड़ाई्र एक्सप्रेस 24 रायसेन|भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भगवतसिंह पटेल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।80 साल के भगवतसिंह पटेल किरार समाज के वरिष्ठ नेता थे और वे भाजपा के 2 बार विधायक रहे। उनकी घर में ही मौत हुई। शवयात्रा की तैयारी में लगे परिजनों ने पटेल के सिर और गले पर घाव दिखने पर हत्या की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी।

भगवतसिंह पटेल रायसेन जिले के बरेली से बीजेपी के विधायक रहे थे। उनकी मौत के बाद जब चिता सजाई जा रही थी तब शरीर में गोली लगने के निशान नजर आए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और इसके बाद पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक पटेल बरेली में अपने निवास पर देर रात मृत में मिले थे। परिवार वालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की लेकिन तभी उनकी बहन ने पूर्व विधायक के गले में गोली का निशान देखा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। बरेली थाना प्रभारी ने बताया कि गले में गोली के निशान मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने पीएम के लिए शव बरेली सिविल अस्पताल भेज दिया
रायसेन जिले की बरेली विधानसभा सीट से 2 बार बीजेपी से विधायक रहे भगवत सिंह पटेल की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भगवत सिंह घर के बाथरूम के पास गिरे मिले थे। अंतिम संस्कार के वक्त परिजनों ने उनके सिर में गोली का निशान देखा तो पुलिस को बुलाया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ गई। डॉक्टर हेमंत यादव ने बताया कि पूर्व विधायक गिर गए थे जिससे उनके सिर में चोट लग गई। इसी चोट के कारण उनकी मौत हुई। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी उनकी हत्या की आशंका जताते रहे।