jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

बड़ी खबर : ओपीडी समय में सेवाये प्रदाय किये जाने संबंधी शपथ-पत्र नहीं देने का मामला : 27 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल ऑफिसर्स को कारण बताओ नोटिस जारी

खंडवा : कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने जिले के समस्त शासकीय अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल ऑफिसर्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि ओपीडी समय प्रातः 9.00 से 2.00 बजे एवं सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक की अवधि में उनके द्वारा निजी प्रेक्टिस नहीं की जाएगी और निजी क्लिनिक पर स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय नहीं की जाएगी। इस संबंध में चिकित्सकों को शपथ पत्र प्रस्तुत करने कहा गया था। जिले के 177 में से 27 चिकित्सकों एवं मेडिकल ऑफिसर्स द्वारा समय सीमा में शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। इन चिकित्सकों को चेतावनी दी गई है कि शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर उनका वेतन काटे जाने की कार्यवाही की जाएगी।

- Install Android App -

25 मई 2024 को कार्यालय कलेक्टर जिला खरगोन में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले अंतर्गत समस्त स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में पदस्थ समस्त शासकीय चिकित्सको को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाये सप्ताह के 07 दिन 24 घण्टे संचालित करने के लिए एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित ओपीडी समय प्रातः 9.00 से 2.00 बजे एवं सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक की अवधि में कोई भी चिकित्सक एवं विशेषज्ञ द्वारा निजी प्रेक्टिस/क्लिनिक पर स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय नही की जाना है, इस संबंध में शपथ पत्र प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था।

कलेक्टर श्री शर्मा के आदेश के परिपालन में दिनांक 31 मई 2024 तक कुल 177 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल आफिसर में से 150 के शपथ पत्र एवं प्रमाण पत्र प्राप्त हुए है एवं शेष 27 विशेषज्ञ चिकित्सकों व मेडिकल ऑफिसर्स के शपथ पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। इन चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जितने दिवस विलंब से शपथ पत्र व प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, उतने दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिये गये हैं।