मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। खेल के दौरान एक बालक ने 5 रुपये के सिक्का निगल लिया।बालक की उम्र 3 वर्ष बताई जा रही है। सिक्का निगलते ही उसके गले में जाकर अटक गया। बालक के परिजन उसे रोशनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे खंडवा रिफर किया गया। खंडवा में जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रविवार को उपचार कर सिक्का बालक के मूंह से निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बागपुरा रोशनी को शाम के समय की है।जहां तीन वर्षीय राजू पुत्र छोर निवासी बागपुरा रोशनी ने पांच रुपये का सिक्का निगल लिया जो उसकी सांस नली में फंस गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनी ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। जहां रात में डाक्टर ने बच्चे को चेक किया। एक्सरे करवाया गया। जिसमें बच्चे की सांस नली में सिक्का फंसा हुआ नजर आया। रविवार को छुट्टी वाले दिन इमरजेंसी में बच्चे को लिया और नाक, कान गला विभाग के डा, सुनील बापोलीया ने दुरबीन पद्दती से सफलता पूर्वक सिक्के को निकाल लिया।इसमें एनेथेसिया विभाग से डा. शिखा अग्रवाल, डा. भारती, डा. अंजनी, डा, मनीषा आदि का सहयोग रहा।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)