jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Khandwa News: खंडवा में 35 वर्षो से लगता आ रहा नवचंडी देवीधाम मेला आज हुआ मेले का शुभारंभ

प्रतिदिन होगें विभिन्न आयोजन, स्टार नाईट में जलवे बिखेरेंगे सुपरस्टार –

- Install Android App -

खंडवा : मां नवचंडी देवी धाम उत्सव समिति के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मेला आज रविवार से प्रारम्भ होगा। मेला को लेकर मंदिरों में रंग रोगन एवं साफ सफाई की गई है। यहां इस परंपरा को करीब 35 साल से महंत बाबा गंगाराम लोधी जी आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रमों की शुरूआत विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं महापौर अमृता अमर यादव मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजन अर्चन के साथ होगी। समाजसेवी सुनील जैन एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि मां नवचंडी धाम के महंत बाबा गंगाराम लोधी द्वारा विगत 35 वर्षो से मां नवचंडी मेला उत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस आयोजन में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही सामाजिक एवं मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। बाबा जी केे विशेष अनुरोध पर फिल्म स्टार नाइट में बड़े कलाकार खंडवा आते रहे हैं। इस वर्ष भी नवचंडी देवीधाम की फिल्म स्टार नाइट में शिरकत करेंगे। मेला संयोजक निर्देश वर्मा एवं गंगेश वर्मा ने कहा कि 20 फरवरी मंगलवार से पांच दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा एवं रात्रि में रामलीला का भी आयोजन होगा। श्री जैन ने यह भी बताया कि बाबा गंगाराम के प्रयासों से सवा माह चलने वाले इस मेले में जहां भगवती की आराधना की जाती है वहीं निमाड़ से जुड़े लोक नृत्य, गम्मत, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पंच मशाल काकड़ा आरती आदि कार्यक्रमों के साथ ही प्रतिवर्ष फिल्म स्टार नाईट का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों में देश की प्रसिद्ध ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी आकर इस प्रांगण में नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी है। देश भर के बड़े कलाकारों के साथ ही भजन गायक इस मंच की शोभा बढ़ा चुके हैं। 35 वर्षों से नवचंडी मेला उत्सव लगातार चल रहा है। मेला समापन रंगारंग आर्केस्ट्रा में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अभिनेत्री टीम के साथ नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ होगा।