खंडवा : जिले में ग्रीन बेल्ट में कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है। जबकि कृषि के लिए आरक्षित भूमि पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता है फिर भी निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस ओर ना तो ग्राम निवेश विभाग और ना ही राजस्व विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही कार्रवाई कर रहा है। उक्त टिप्पणी करते हुए समाजसेवी एवं शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि खंडवा से पंधाना तहसील तक एवं इंदौर रोड से लेकर बड़ी छैगांव, शहर के खानशाहवली क्षेत्र के आगे व आनंद नगर से लेकर जावर तक, हरसूड रोड की सड़क किनारे तक कालोनियां काटने का क्रम जारी है। श्री भावसार ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्या कृषि के लिए आरक्षित भूमि इन क्षेत्रों में नहीं है क्या? अगर है तो फिर क्यों इन क्षेत्रों में कृषि भूमियों का व्यवसायीकरण हो रहा है। यही वजह है कि व्यवसायीकरण के लिए होटल, मांगलिक भवन, कॉलोनियां, दुकानों के निर्माण की चर्चाएं शहर तो ठीक है अन्य जिलों में भी सोशल मीडिया की सुर्खियां भी बन रही है। जबकि मध्यप्रदेश सरकार ने रेरा कानून के अंतर्गत कॉलोनियां विकसित करने के लिए कठोर कानून बनाए हैं लेकिन स्थानीय इकाई ग्राम निवेश, राजस्व विभाग से लेकर नगर निगम, नगर परिषद संदेह के घेरे में आ रही है? उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह शहर से लगी बेस कीमती जमीने जो छोटे झाड़ के जंगलों का भी मद परिवर्तन करा गया है। शीघ्र ही इन मुद्दों को लेकर शिवसेना मध्यप्रदेश रेरा विभाग एवं और राजस्व मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेगी।
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”
कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण
सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश
खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की
कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश
संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
