jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

Khandwa News: प्रसिद्ध संत कृष्णप्रिया की भागवत कथा आज से, निकलेगी शोभायात्रा, निर्धन परिवारों की कन्याओं का होगा विवाह

खंडवा : चेन बिहारी आश्रय फाउंडेशन समिति की हरदा इकाई के तत्वावधान में निर्धन परिवार की कन्याओं के निःशुल्क विवाह सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। हरदा में इस पुण्य कार्य का महायज्ञ 12 फरवरी से 18 फरवरी तक छीपानेर रोड स्थित श्री विनायक काम्प्लेक्स के समीप किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राजेश काशिव ने बताया कि इस आयोजन में गोकुल धाम मथुरा की कृष्ण प्रिया द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। इस आयोजन दौरान 12 फरवरी सोमवार को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 18 फरवरी तक प्रतिदिन 12 बजे से 4 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। अंतिम दिन 18 फरवरी रविवार को पूणाहुति होगी। आयोजन दौरान निर्धन परिवारों की कन्याओं का परिणय संस्कार भी होगा। इसमें 17 फरवरी को हल्दी, मेंहदी रस्म कार्यक्रम, 18 फरवरी को वरमाला और विदाई कार्यक्रम होगा। इस निःशुल्क विवाह आयोजन में वर-वधुओं को समाजसेवी नागरिक प्रिंस पटेल, राजीव काशिव, राकेश जोशी, राजेश दुबले, राजेश गौर, गोलू साखला, योगेंद्र सिंह मौर्य, संतोष छरंग और राहुल सिरोही द्वारा कपड़े सहित समिति द्वारा दहेज सामग्री दी जाएगी। इसमें विशेष रूप से मंगलसूत्र, नथनी, पायल, बिछिया, कॉन के कुंडल, 21 नग बर्तन, सिलाई मशीन, डबलबेड, गादी, तकिया, गोदरेज, कुलर, एलईडी टीव्ही, इंडेक्शन, प्रेस, मिक्सर कुल 71 हजार 400 रुपए की सामग्री दी जाएगी।