Khandwa News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से क्रूरतापूर्ण ले जा रहे दो बोलेरो वाहन से 16 गोवंश को पकड़ा
खंडवा : खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा (पुनासा) के पास आज प्रातः 7 बजे गौवंशों का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को विहिप एवं बजरंगदल प्रखंड पुनासा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस थाना नर्मदानगर की डायल 100 की सहायता से
पकड़ा गया । उक्त दोनों बोलेरों पिकअप वाहनों में लगभग 16 गौवंश क्रूरतापूर्ण ढंग से भरे हुए थे, जिन्हें आष्टा के पास पचौर से खंडवा ले जाया जा रहा था । वहीं गौवंशों का अवैध परिवहन कर रहे दो व्यक्ति बाबर पिता इसरार, निवासी कनवानी एवं सादिक पिता कलीम शेख, निवासी पंधाना तथा एक वाहन चालक को पुलिस चौकी पुनासा की टीम ने अभिरक्षा में लिया कार्यवाही जारी है ।
