jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

Khandwa Big News : वन विभाग गश्ती टीम ने ढाई लाख की सागौन व दो तस्कर पकड़े, पकड़े गए आरोपी बोले मुख्य सरगना हरदा का है।

रोशनी : खंडवा जिले में वन रक्षकों ने सागोन तस्कर के इरादों पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार खालवा ब्लाक की पूर्व कालीभीत वन क्षेत्र की रोशनी रेंज में गुरुवार तड़के गश्ती टीम ने सागौन के लट्ठे भरा वाहन जब्त किया। सागौन माफिया गैंग के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। वाहन में 44 नग सागौन लट्ठे भरे थे। वाहन रोशनी रेंज ऑफिस लाया गया। वाहन राजसात करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

सागौन के यह पेड़ रोशनी रेंज की पश्चिम बागड़ा बीट के कक्ष क्रमांक 569 से काटकर भरे गए थे। संभवत 15 पेड़ काटकर उनके 44 लट्टे बनाकर वाहन में भरे गए थे। तस्करों की जंगल से निकल ही रहे थे कि गश्ती टीम सामने आ गई। तस्करों वाहन छोड़कर भागने लगे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दो तस्करों को दबोच लिया। इनमें मयाराम पिता बलराम तथा हरी सिंह पिता शिवराम निवासी खामला (किल्लौद) हैं। आरोपियों ने बताया कि यह सागौन तस्करी का मुख्य सरगना गोकुल  तथा भजन सिंह  निवासी जिला हरदा के हैं। गश्ती टीम में वनपाल श्यामसिंह बघेल, वनरक्षक चेतन भलावी, आशीष सुरेखिया व खुमानसिंह शामिल थे।

इनका कहना है ।

- Install Android App -

दो लोगो को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।  आरोपियों ने दो हरदा के सागौन तस्कर के बारे में बताया है। जांच कर कार्यवाही करेगे।

राजेंद्र सोलंकी चौकी प्रभारी रोशनी।

 

Sariya Rate Mp (19/07/2024): गिरे सरिया के दाम, मकान बनवाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखें आज के ताज़ा भाव यहाँ