jhankar
ब्रेकिंग
MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा...

Kheti kisani हरदा: ग्राम बांरगी, बांरगा, हिवाला, मांदला, बोंडगाँव, बमनगाँव, के किसान पहुंचे जनसुनवाई। 

हरदा। जिले के ग्राम बांरगी, बांरगा, हिवाला, मांदला, बोंडगाँव, बमनगाँव, के किसान मंगलवार को जिला जनसुनवाई में पहुंचे । किसानो ने जिल कलेक्टर को लिखित शिकायत आवेदन पत्र देते हुए मांग की है। हम सभी किसान मांग करते है की नहर विभाग द्वारा, पुनः सर्वे कराकर उपरोक्त आवेदक ग्रामो की सभी अंसिचित कृषि भूमि को शहीद ईलापसिंह सिचाई योजना के अतंर्गत जोड़ा जाए।

- Install Android App -

किसानो ने कहा की हमारे 6 गांव वर्तमान में तवा नहर परियोजना के झांडारी माईनर के टेल क्षेत्र में आते है ।इस कारण इन ग्रामों को सिंचाई हेतु पानी कभी मिलता नही है ।

किसानो ने इन ग्रामों को तवा नहर योजना से हटाकर शहीद ईलापसिंह सिचाई योजना के अतंर्गत जोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा की किसान नहर के पानी से वंचित है अतः हमें बोरिंग करके जमीन से पानी निकालने के लिये मजबूर होना पड़ता है।

उन्होंने पत्र ने कहा की आपके आदेश के उपरांत हम सभी ग्रामवासियों को शहीद ईलापसिंह सिचाई योजना का लाभ मिल सकेगा, हमारी यह मांग पूर्णतः गैर राजनितिक है एवं व्यापक जनहित में है। उपरोक्त मांग पर सात दिवस के अंदर कार्यवाही नही होने पर हम सभी ग्रामवासी शांति पूर्वक अपने हक के लिये रास्ता रोको आंदोलन करने के लिये मजबूर हो जाएगे।