jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

HARDA: यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, बुलेटों के मॉडिफाईड सायलेंसर जप्त कर की चालानी कार्यवाही

हरदा। थाना यातायात पुलिस द्वारा जिले में मॉडिफाईड सायलेंसर वाली बुलेटो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बुलेट मोटर सायकलों पर कार्यवाही की गई । यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की शहर के विभिन्न पाईन्टो पर यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया जहाँ से गुजरने वाली मॉडिफाईड सायलेंसर लगी बुलेटो को पकड़कर थाना लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

- Install Android App -

शहर में चौराहों ओर मार्गों पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा लगभग 25 से अधिक बुलेटो को थाना लाया गया जहाँ साउन्ड लेवल मीटर से सायलेंसर को चेक किये गये जिनमें 05 सायलेंसर माडिफाईड पाये गये जिनमें फटाके की आवाज निकल रही थी ।

सायलेंसरो को बुलेट से निकलवार जप्त किये गये , तथा उनके स्थान पर मानक स्तर का नया सायलेंसर लगवाया गया । वही यातायात पुलिस द्वारा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 22 चालान कर 8700 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप सुनेश , सउनि रूपसिंह उईके, सउनि सुरेन्द्र मालवीय , प्र.आर यशदीप, अनूप, अमर आरक्षक विजय, अंकज, अशोक, ललित शामिल रहे ।