खिरकिया : ग्राम पोखरनी से खिरकिया वायपास रोड का सिमांकन किये जाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत पोखरनी के सरपंच ने किसानो की मांग को लेकर आज खिरकिया तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया है। किसानो की ओर से सरपंच ने बताया कि ग्राम पोखरनी से खिरकिया वायपास मार्ग का निर्माण PWD द्वारा मंडी निधि के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमे किसानो द्वारा आपत्ती ली गई हो कि सड़क का निर्माण गलत किया जा रहा है। किसानो का कहना है की यह उनके खेत में से किया जा रहा है। जिससे उनकी जमीन जा रही है। उन्होंने इस मार्ग का सीमांकन करने के बाद कार्य शुरू करने की मांग की है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)