ब्रेकिंग
हंडिया। करणपुरा डेम में मिली अज्ञात युवक की चार दिन पुरानी लाश, पुलिस जांच में जुटी! सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

Ladli Bahana Awas Yojana: मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में देगी ₹30000, यहां देखें पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करने वाली सभी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बहुत ही जल्द योजना की पहली किस्त का पैसा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा योजना की पहली किस्त का पैसा महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं ने आवेदन फार्म जमा किया है, उन सभी महिलाओं को पहली किस्त का पैसा प्रदान किया जाएगा|

लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा पहली किस्त में जिन महिलाओं को ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी, उन सभी महिलाओं की सूची योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर सरकार द्वारा जारी की गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं की सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं|

लाडली बहना आवास योजना 2024 –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए लाडली बहना आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह पैसा केवल ग्रामीण क्षेत्र में रह रही महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा। अगर आपने इस योजना में आवेदन फार्म जमा किया है और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई सभी जरूरी पत्रताओं का पालन करते हैं, तो आप भी इस योजना में पक्का मकान बनाने हेतु सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता से प्राप्त कर सकते हैं|

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना के लिए कुछ पत्रताओं का निर्धारण किया गया है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई इन सभी जरूरी पत्रताओं का पालन करने वाली महिलाओं को ही पक्का मकान बनाने हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं|

ऐसे देखे लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची –

1. लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
2. आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा|
3. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे रिपोर्ट वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है|
4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा|
5. यहां आपको दिखाई दे रहे लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा|
6. यहां आपको लाडली बहना आवास योजना की सूची देखने के लिए अपने जिले का चयन करना होगा|
7. अब आपको अपने राज तहसील एवं जनपद पंचायत का चयन करना होगा|
8. अब दिखाई दे रही सूची में अपने ग्राम पंचायत के चयन कर लीजिए।
9. अब आपको सर्च बटन पर क्लिक करना है|
10. आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी यह सूची लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची है। अगर इस सूची में आपका नाम पाया जाता है, तो आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा|

पहली किस्त में मिलेंगे इतने पैसे –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिन महिलाओं को पहली किस्त का पैसा प्राप्त होगा। उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा योजना की दूसरी किस्त में फिर से ₹30000 प्रदान किए जाएंगे। आखिर में इस योजना की तीसरी किस्त में शेष सभी राशि का भुगतान महिलाओं के बैंक खाते में कर दिया जाएगा। इस प्रकार योजना में प्राप्त 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर लाभार्थी महिला अपने लिए पक्के मकान का निर्माण कर सकती है|

- Install Android App -

इस दिन आएगा लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा –

राज्य की जिन महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का इंतजार है। उन सभी महिलाओं की जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, कि प्रदेश सरकार द्वारा योजना की पहली किस्त का पैसा मार्च महीने के पहले सप्ताह में सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना की पहली किस्त ट्रांसफर करने के लिए आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, परंतु मध्य प्रदेश से आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहुत ही जल्द मार्च के महीने में प्रदेश सरकार द्वारा योजना की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी|

________________________________

यह भी पढ़े –

Don`t copy text!