ब्रेकिंग
भारत ने पाकिस्तान द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियो के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान देने पर कड़ी आपत्त... डीजीएमओ ऑपरेशन सिंदूर पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे। हरदा: महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्रों के बीच क्रिकेट मैच संपन्न Harda newa: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे Today harda: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही: नागरिक सुरक्षा संहिता ... मध्यप्रदेश बिग न्यूज: रविवार को प्रदेश के 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे IPL 2025 Suspended: भारत-पाक टकराव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से शुरू होंगे बचे मुकाबल... हरदा: भारतीय सेना के सम्मान में हरदा की बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता: विजय जेवल्या

Ladli Behna New Registraton 2024: जो महिलाए छुट गयी थी, 21 वर्ष की उम्र से 60 वर्ष की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, जाने 

लाडली बहना योजना का तीसरा चरण : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना का तीसरा चरण जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इस चरण में 21 वर्ष की उम्र से 60 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत फरवरी 2024 के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है।

कब से शुरू होगा तीसरा चरण –

लाडली बहना योजना के पहले तथा दूसरे चरण में करोड़ों महिलाओ द्वारा आवेदन भरे गए थे, जानकारी के मुताबिक पहले व दूसरे चरण मे आवेदकों की संख्या 31 लाख के करीब थी। और उन्हे हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। लेकिन अब सरकार द्वारा आवेदन से वंचित व 21 से 60 वर्ष की महिलाओ के लिए पुनः योजना के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। जानकारी के मुताबीबक फरवरी की शुरुआत मे लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण जारी होने की उम्मीद है, हालाँकि इसको लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

- Install Android App -

इस चरण में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता  –

  • आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला विवाहित या अविवाहित दोनों हो सकती है।

आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज –

  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर