jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

MP News: पत्नी ने की बेवफाई पति ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर उसके प्रेमी को दी खौफनाक सजा

Jablpur: प्रेम सागर मोहल्ले में एक पत्नी ने अपनी पति के साथ बेवफाई कर प्रेमी के साथ भाग गई। गुस्से से आग बबूला पति ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी को दे दी खौफनाक सजा। और चाकू गोदकर उसको अधमरा अवस्था में छोड़कर भाग गए। इधर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला मध्यप्रदेश की संस्कार धानी कहे जाने वाले जबलपुर शहर का है।

- Install Android App -

जबलपुर में दो युवको ने मिलकर 18 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना हनुमान ताल थाने के प्रेम सागर झंड़ा चौक क्षेत्र की है। मृतक युवक का नाम रोहन चौधरी है। पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले दो आरोपी लख्खू चौधरी और गुठ्ठल चौधरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह मृतक के द्वारा आरोपी लख्खू चौधरी की पत्नी को साथ में रखना था। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। घटना 22 जनवरी की रात को है। घायल हालत में रोहन को मेड़िकल कालेज में भर्ती करवाया गया था. जहां आज उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है की प्रेम सागर निवासी रोहन चौधरी आरोपी लख्खू चौधरी की पत्नी से मोबाइल पर बात करता था। जिसको लेकर आरोपी ने पूर्व में कही बार उसको समझाया था। जब वह नही माना तो उसकी हत्या का प्लान बनाया और मौका देखकर उसे ठिकाने लगा दिया |