ब्रेकिंग
मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे... मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त का पैसा, यहां देखें अपना नाम

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना से जुड़ी बहुत बड़ी अपडेट निकल कर आ रही है। अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं और अब तक राज्य सरकार द्वारा आपके बैंक खाते में योजना की 10 किस्तों का भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया गया है, तो आपको अगली किस्त प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए इस बड़े अपडेट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको लाडली बहना योजना से जुड़ी बहुत बड़ी जानकारी प्रदान करने वाले हैं|

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना में अब तक राज्य की महिलाओं को 10 किस्तों का भुगतान कर दिया है। प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाएं योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रही हैं और इन महिलाओं के बैंक खाते में राज्य सरकार द्वारा हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है|

लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभ प्रदान करने हेतु कुछ पत्रताओं का निर्धारण किया है। राज्य की जो महिलाएं सरकार द्वारा निर्धारित की गई इन पत्रताओं का पालन नहीं करेगी उन्हें योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। आगे हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई सभी जरूरी पत्रताओं की जानकारी देने वाले हैं|

लाडली बहना योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई पत्रताएं –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई जरूरी पात्रता एवं नियम इस प्रकार हैं|
1. योजना का लाभ केवल राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा|
2. लाभ प्राप्त करने वाली महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
3. योजना का लाभ आयकर दाता महिलाओं को नहीं दिया जाएगा|
4. आवेदक महिला शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए|
5. आवेदक महिला के परिवार में 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए|
6. लाभ प्राप्त करने वाली महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए एवं बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है|

ऊपर बताई गई सभी जरूरी पत्रताओं का पालन करने वाली महिला योजना की अगली किस्त का पैसा प्राप्त कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा अगली किस्त का पैसा प्रदान किया जाएगा|

- Install Android App -

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 11वीं किस्त का लाभ –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जिन महिलाओं को लाडली बहना योजना की अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा, उन सभी महिलाओं की सूची योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। चलिए जानते हैं किस तरह आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं|
1. लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर जाएगा|
3. होम पेज पर दिखाई दे रहे अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा|
4. अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा|
5. दर्ज किए गए मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी नंबर को दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा|
6. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा|
7. यहां आपको क्रमशः अपने जिले, तहसील, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा|
8. अब आपके सामने लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी|
9. इस सूची में आपको अपना नाम चेक करना होगा। अगर इस सूची में आपका नाम पाया जाता है, तो आप इस योजना के अंतर्गत पात्र माने जाएंगे और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 11वीं किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा|

इस दिन आएगी योजना की 11वीं किस्त –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त का पैसा 10 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत से ही प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 10 तारीख को आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। इसी प्रकार लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त का पैसा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 10 अप्रैल को सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। इस दौरान राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी|

________________________________

यह भी पढ़े –