jhankar
ब्रेकिंग
विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।

लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त: इस तारीख को आएगी अगली किस्त, इस बार मिलेंगे इतने पैसे

लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही इस योजना की अगली किस्त का भुगतान करने जा रही है। राज्य की जो महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही है। उन सभी महिलाओं को आज इस आर्टिकल में बताई जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। आज हम आपको लाडली बहना योजना की 13वी किस्त से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत, प्रदेश सरकार हर महीने महिलाओं को 1250 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रक्रिया के माध्यम से जमा होती है। आवेदन फॉर्म जमा करते समय महिलाओं के बैंक खाते सरकार द्वारा प्राप्त कर किए गए है।

अब तक, इस योजना के तहत राज्य की लगभग 1.29 करोड़ महिलाओं को 12 किस्तों का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर की जा चुकी है, और अब सभी लाभार्थी महिलाएं अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस लेख में हम आपको लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त –

योजना की शुरुआत से ही मध्य प्रदेश सरकार हर महीने की 10 तारीख को इस आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करती आ रही है। हालांकि, पिछली दो-तीन किस्तों में यह भुगतान 4 या 5 तारीख को ही कर दिया गया। अब अगली किस्त की सटीक तारीख बताना मुश्किल है, लेकिन खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार 5 जून से 10 जून के बीच 13वीं किस्त का भुगतान कर सकती है।

13वीं किस्त में मिलेंगे इतने पैसे –

लाड़ली बहना योजना के तहत, हर महीने लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस बार भी, अगली किस्त के दौरान महिलाओं को 1250 रुपये ही दिए जाएंगे। फिलहाल, प्रदेश सरकार इस योजना में दी जाने वाली राशि को बढ़ाने का विचार नहीं कर रही है।

- Install Android App -

शुरुआत में, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। लेकिन वर्तमान में, केवल 1250 रुपये ही ट्रांसफर किए जा रहे हैं। भविष्य में राज्य सरकार इस राशि को बढ़ा सकती है, लेकिन फिलहाल योजना के तहत महिलाओं को केवल 1250 रुपये ही मिल रहे हैं। आने वाली अगली किस्त में भी महिलाओं को यही राशि प्राप्त होगी।

Aaj Ka Sariya Ka Rate: सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (24.05.24) cement rate

Ration Card Beneficiary List: केंद्र सरकार ने जारी की राशन कार्ड लाभार्थी सूची, देखे अपना नाम मिलेगा मुफ्त राशन

Makdai Express 24 Social Media Handles