ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: 5 करोड़ की लागत से टिमरनी में बनेगा जनपद पंचायत भवन।  हार्ट अटैक: किशोरी रील बनाकर दोपहर को सोई तो उठी नही जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए!  कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अ... हाँ मैंने अपने पति को मारा" महिला ने थाने मे कबूला अपना जुर्म हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जिले की रहटगाँव तहसील में मूंग उपार्जन केंद्रों पर वरदान की कमी ,आज बंद रही मूंग खरीदी किसान परेशान Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे निजी स्कूलो की फीस वृद्धि मनमानी पर शिक्षा अधिकारी की अनदेखी  :आक्रोशित ABVP कार्यकर्ताओ ने DEO कार्... इंदौर 8 वी बार स्वच्छता सर्वेक्षण मे प्रथम केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताई खुशी! हरदा मामले ...

नेता प्रतिपक्ष का आरोप नपा अध्यक्ष की तानाशाही : वार्ड नंबर 16 की पार्षद आशा देवी अमर सिंह मीणा को भूमि पूजन में नजरअंदाज किया, पार्षद पति अमर सिंह मीणा बोले भूमिपूजन की जानकारी दी थी। पार्षद महोदया बाहर थी इसलिए कार्यक्रम में नहीं पहुंचे!

हरदा– नगर पालिका अध्यक्ष पर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने लगाया आरोप कहा नपा अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया द्वारा आज सुबह 11 बजे वार्ड नंबर 16 में सड़क के भूमि पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया। वार्ड नंबर 16 की पार्षद और पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा की पत्नी आशा देवी मीणा को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में न्योता नहीं दिया गया। इसके बजाय, वार्ड नंबर 1 की पार्षद को बुलाकर इस आयोजन में शामिल किया गया, जो नगर पालिका अध्यक्ष की राजनीति के गिरते हुए स्तर को उजागर करता है। अपने ही वार्ड के पार्षद को नहीं बुलाने से नाराज वार्डवासी नहीं पहुंचे भूमि पूजन में गिनती के 4-5 लोगों ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा की

इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट हो गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष न केवल भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही हैं। बल्कि अपने ही पार्टी के पार्षदों को नीचा दिखाने और उनकी राजनीतिक स्थिति को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं।

श्री रोचलानी ने कहा की यह घटना केवल यहीं तक सीमित नहीं है। हाल ही में, नगर पालिका अध्यक्ष ने पत्रकारों को दिए गए बयान में उन 9 पार्षदों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्होंने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाया था। यह बयान दर्शाता है कि नगर पालिका अध्यक्ष अपने पार्षदों के साथ कैसा असंवेदनशील और तानाशाही रवैया अपनाती हैं।

इस प्रकार के भेदभावपूर्ण और अपमानजनक व्यवहार पर अध्यक्ष जी रोक लगाये नगर पालिका अध्यक्ष के इस रवैये से जनता में आक्रोश पनप रहा है । और अगर समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो यह मामला और गंभीर हो सकता है।

- Install Android App -

क्या कहा वार्ड पार्षद ने,,

नेता प्रतिपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोप को लेकर जब मकड़ाई एक्सप्रेस ने वार्ड पार्षद आशा देवी अमर सिंह मीणा से उनका पक्ष जानना चाहा तो पार्षद पति अमर सिंह मीणा ने कहा की भूमिपूजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा की हमारे वार्ड में भूमि पूजन अध्यक्ष जी द्वारा किया गया। उन्होंने सूचना फोन कर दी थी। लेकिन पार्षद महोदया जिले से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। न्यौता नहीं मिलने की बात गलत है

अमर सिंह मीणा (पार्षद पति)

ये खबर भी देखे