लव जिहाद : मुस्लिम युवक ने तिलक लगाकर खुद गोलू बताकर हिंदू छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया किया दुष्कर्म
पढ़ाई के लिए आकर सागर मे रह रही युवती से मुस्लिम युवक ने तिलक लगाकर खुद को हिन्दू बताकर दोस्ती की और प्रेमजाल में फंसाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर।दुसरे जिले की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा शहर मे रहकर निजी कालेज से बीएड कर रही थी। छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने लड़की पर धर्म बदलने का दबाव भी डाला। बुधवार को शनि मंदिर सदर के पास आरोपित ने युवती को फिर से धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने युवती की शिकायत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की छात्रा मकरोनिया में किराए का कमरा लेकर रहती है।वर्ष 2022 में एक दिन सोशल मीडिया पर उसके पास गोलू नाम के शख्स का संदेश आया, जहां उसकी बात हुई।इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि उसने अपना नाम गोलू निवासी मकरोनिया बताया। आरोपित लड़की के पास हमेशा माथे पर टीका लगाकर आता था।आरोपित युवक उसे बैजरा मंदिर और बहेरिया शंकरजी मंदिर में ले जाता और खुद काे हिंदू बताता।
जन्मदिन पर केक काटा और दुष्कर्म किया
वर्ष 2024 में जन्मदिन पर आरोपित उसके कमरे में आया और केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसके बाद उसने कमरे में दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपित शरीरिक शोषण करता रहा।अक्टूबर 2024 में एक दिन लड़की को पता चला कि उसके आरोपित का नाम गोलू नहीं बल्कि फरहान मकरानी है, जो सदर केंट का रहने वाला है।लड़की को उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगने के बाद उसने आरोपित से बातचीत कम कर दी।
धर्म बदलने का डाला दबाब
युवती ने पुलिस को बताया कि सात दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपित उसके कमरे में आया और उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और धर्म बदलने का दबाव बनाया।
30 अप्रैल 2025 को लड़की शनि मंदिर गई थी, जहां आरोपित फरहान अपने दोस्त रोहित के साथ आया।लड़की को धमकाते हुए धर्म बदलने के लिए कहने लगा।
परेशान युवती ने की थाने में शिकायत
जिसके बाद लड़की ने यह बात स्थानीय परिचितों और अपनी बहन को बताई।बहन के साथ वह महिला थाने पहुंची, जहां लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा निवासी पुरानी सदर सागर पर धारा 64(2) (द्व), 351(3), 3 (5) बीएनएस, 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

