jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

नेहा खान बनी नेहा शर्मा पहलगाम घटना से दुखी होकर अपनाया सनातन: गाजियाबाद के मंदिर में शुद्धिकरण विधि-विधान से अपनाया हिंदू धर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गाजियाबाद। पहलगाम मे हुए आतंकी हमले से देश मे एक जनाक्रोश देखने को मिला है और पहली बार आतंकियो ने खुलकर धर्म पूछकर गैर मुस्लिम को गोली मारी है।इस घटना से आहत होकर दिल्ली के दुर्गापुरी चौक की नेहा खान ने वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म अपना लिया। नेहा खान से अब वह नेहा शर्मा बन गईं हैं।

हमारे पूर्वज हिन्दू थे अपनी मर्जी से चुना सनातन

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने साहिबाबाद के मंदिर में विधिविधान से शुद्धिकरण कराया। उस दौरान नेहा ने कहा मुस्लमानों ने आतंक फैलाया और हमारे पूर्वजों को मुस्लिम बनने के लिए मजबूर किया। पहलगाम की घटना से बहुत आहत हूं। नेहा ने जय श्रीराम बोलते हुए कहा कि मैंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म को चुना है। किसी ने कोई दबाव नहीं डाला है

- Install Android App -

मुझे अपनी बहन माने धरती पर सिर्फ सनातन रहे

नेहा ने कहा कि इस धरती पर केवल सनातन रहे और कोई न रहे। सभी से मेरी गुजारिश है कि मेरी रक्षा करें। मुझे अपनी बहन मानें। मेरे मुस्लिम होने के बारे में न सोचें, केवल ये सोचें कि अब मैं सनातन धर्म से हूं। क्योंकि हमारे पूर्वज सनातन ही थे। मुसलमानों ने आकर यहां बहुत आतंक फैलाया है। मैं चाहती हूं ये सब खत्म हो। नेहा के पिता डीआरडीओ से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता गृहिणी हैं।

शादी के 3 माह हुआ 3 तलाक

जानकारी के अनुसार, नेहा की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। विवाह के 3 माह बाद ही उनका तलाक हो गया था। ससुराल पक्ष से उस पर अनावश्यक दबाब डाल परेशान किया जाने लगा था। इस कारण भी मुस्लिम धर्म से उनका भरोसा उठ गया था।