jhankar
ब्रेकिंग
किसान ने पुलिस कर्मी पर लगाए थे मारपीट के आरोप, छीपाबड़ टी आई ने आरोपों को निराधार बताया। बोले पुलिस... प्रीमियम शराब और बीयर पर पाबंदी, मध्य प्रदेश में बढ़ा शराब संकट भूसे से भरे ट्रक ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, देवास हादसे में बड़ी संख्या में घायल इंदौर की सियासत में हलचल: IDA चेयरमैन की दौड़ तेज, दिल्ली से लेकर भोपाल तक लॉबिंग जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की शुरूआत 16 अप्रैल से जिले में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती हेतु आयोजित होंगे शिविर अंग्रेज़ों के जमाने में ‘एजुकेशन हब’ रहा हिरनखेड़ा आज भी इंटरमीडिएट स्कूल भवन को तरस रहा शिवपुर में सेन जयंती की तैयारी बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगी 726वीं जयंती देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला: IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट छीपाबड़ थाना : गांव के पास चल रहा था जुआ का खेल, पुलिस को देखकर भागे जुआरी, एक पुलिस कर्मी ने खेत मे...

1 अक्टूबर से महंगा हुआ LPG सिलेंडर जानिए अब कितनी होगी कीमत LPG New Price

LPG New Price: अक्टूबर की शुरुआत एक बड़े झटके के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर की सुबह कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 48.50 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

क्या है नई कीमत?

दिल्ली में अब 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1740 रुपये में मिलेगा। वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो अभी भी 803 रुपये पर स्थिर है।

यह भी पढ़े:- 1 अक्टूबर से महिलाओं को 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, देखे पूरी खबर

प्रमुख महानगरों में LPG की कीमतें

1 अक्टूबर 2024 से मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1692.50 रुपये, कोलकाता में 1850.50 रुपये, और चेन्नई में 1903 रुपये हो गई है। इससे पहले सितंबर में भी कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम।

- Install Android App -

  • नोएडा: ₹1,738.50
  • लखनऊ: ₹1,861.00
  • पटना: ₹1,995.50
  • रांची: ₹1,900.00
  • शिमला: ₹1,851.50
  • चंडीगढ़: ₹1,760.50
  • जयपुर: ₹1,767.50
  • श्रीनगर: ₹2,043.00
  • देहरादून: ₹1,791.50
  • गाजियाबाद: ₹1,738.50
  • फरीदाबाद: ₹1,740.50
  • बेंगलुरु: ₹1,818.00
  • गुरुग्राम: ₹1,756.00
  • भुवनेश्वर: ₹1,889.00
  • भागलपुर: ₹2,010.50
  • कानपुर: ₹1,762.50

रेस्टोरेंट और ढाबों पर पड़ेगा असर

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर ढाबा, रेस्टोरेंट और होटल के खाने-पीने के दामों पर पड़ेगा। इन जगहों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही अधिक इस्तेमाल होता है। पहले भी अगस्त और सितंबर में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिससे अब खाने के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़े:- LPG Gas Subsidy Check: कैसे पता करें खाते में ₹300 की गैस सब्सिडी आई या नहीं? यहाँ जानें तरीका

लगातार बढ़ रही हैं कीमतें

पिछले कुछ महीनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अगस्त में 8-9 रुपये, और सितंबर में 39 रुपये का इजाफा हुआ था। अब अक्टूबर में भी लगभग 50 रुपये की वृद्धि देखी गई है, जिससे छोटे व्यवसायों पर इसका बड़ा असर हो सकता है।

इस बढ़ी हुई कीमत का असर न सिर्फ व्यवसायों पर पड़ेगा, बल्कि आम आदमी की जेब पर भी इसका दबाव महसूस किया जा सकता है।

यह भी पढ़े:- नवरात्रि में महिलाओं के मिलेगी बड़ी खुशखबरी, लाडली बहना के तीसरे चरण को लेकर आया बड़ा अपडेट