jhankar
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट में इरान ईजराइल और अमेरिका युद्ध पर ताजा अपडेट आज मप्र मे कई जिलो में बादल छाए रहेंगें दिन में गर्मी रात में बारिश की संभावना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल पर, काम प्रभावित

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के एक अधिकारी की पदस्थापना को लेकर उपजे असंतोष ने सोमवार को राज्यभर में व्यापक रूप ले लिया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आदेश को “विभाग की गरिमा और पेशेवर संरचना के विरुद्ध” बताते हुए आज सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल की शुरुआत कर दी।

आयुक्त से भेंट के बाद उभरा निर्णय
सोमवार सुबह आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपक सक्सेना से प्रतिनिधिमंडल की भेंट के बाद, विभागीय कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि जब तक आरएएस अधिकारी श्री गणेश जायसवाल की जनसंपर्क विभाग में पदस्थापना संबंधी आदेश निरस्त नहीं किया जाता, तब तक सभी अधिकारी-कर्मचारी कलम बंद रखेंगे और नियमित कार्य बाधित रहेंगे।

- Install Android App -

विभागीय ढाँचे में ‘बाहरी हस्तक्षेप’ का विरोध
जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह विभाग अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली, लेखन-कौशल, मीडिया प्रबंधन, संचार रणनीति और रचनात्मक अभिव्यक्ति पर आधारित है, जिसे वर्षों से प्रशिक्षित जनसंपर्क कैडर के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से आगे बढ़ाया है।

“यह राजस्व अथवा प्रशासनिक प्रवृत्ति वाला विभाग नहीं, बल्कि राज्य सरकार और जनता के बीच संचार सेतु का संवेदनशील और रचनात्मक मंच है। इसमें बाहरी सेवाओं के हस्तक्षेप से कार्य-प्रवाह प्रभावित होता है और विभाग की विशेषज्ञता कमजोर पड़ती है।”

रात–दिन सरकारी संदेशों का संप्रेषण करने वाले विभाग का आक्रोश
जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस बात से भी क्षुब्ध हैं कि वे दिन-रात सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं, परंतु विभाग में अनायास एवं अप्रासंगिक पदस्थापना से उनकी विशेषज्ञता और स्वायत्तता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाता है।