मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंडला। शुक्रवार की रात को जिले के नैनपुर विकासखंड के ग्राम पड़रिया से एक बरात नारायणगंज के ग्राम सिकोसी जा रही थी। इसी दौरान बरातियों से भरी बस मंडला-जबलपुर हाईवे पर फूल सागर पुल की रैली से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में बैठे कई यात्री चोटिल हो गए। जिन्हे मंडला जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भर्ती किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्धटना हुई है। वहां पर घुमावदार जगह होने से तेज गति वाले वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। इधर बस के पलट जाने से पुल से आवागमन बाधित हुआ। इधर सूचना पाकर पहुंची पुलिस इस दौरान मार्ग बाधित हो गया था। पुलिस ने बस को हटवाया उसके बाद आवागमन सामान्य हो पाया।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)