jhankar
ब्रेकिंग
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर हरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने चली पहली चाल सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे

Market News : रिलायंस निप्‍पॉन ने दिया 344 करोड़ रुपए का बोनस,निवेशक हुए मालामाल,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बाजार। रिलायंस ग्रुप की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने पॉलिसी धारकों को 344 करोड़ रुपए का बोनस देने की घोषणा की है। यह कंपनी रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस है। कंपनी लगातार अपने पॉलिसीधारकों को बोनस देती रही है। बीमा कंपनी रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने भागीदार पॉलिसीधारकों को 344 करोड़ रुपए का सालाना बोनस देने की घोषणा की है। कंपनी को वित्त वर्ष 2023-23 में 108 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 65 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी आशीष वोहरा ने कहा कि इस बोनस से 5.69 लाख भागीदार पॉलिसी धारकों को लाभ होगा। रिलायंस निप्पॉन लाइफ के प्रबंधन के तहत 30,609 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियां हैं। मार्च 2023 तक कंपनी की कुल बीमित राशि 85,950 करोड़ रुपए थी।मुख्य कार्यकारी आशीष वोहरा ने कहा कि इस घोषणा से 5.6 लाख से ज्‍यादा ग्राहकों को फायदा होगा। विभिन्‍न पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीज के लिए घोषित बोनस की दर ग्राहकों को बेजोड़ महत्‍व देने के हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। पिछले कुछ वर्षों में हमने बड़े ही प्रतिस्‍पर्द्धी पार्टिसिपेटिंग प्‍लान्‍स लॉन्‍च किए हैं, जैसे कि माइलस्‍टोन प्‍लान और स्‍मार्ट जिन्‍दगी प्‍लस प्‍लान और हमें इन उत्‍पादों पर लगातार वैल्‍यू प्रदान करते रहने की पूरी उम्‍मीद है।