तेहरान। ईरान की राजधानी के समीप एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को एक स्थानीय टीवी चैनल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेहरान प्रांत के अंदिशेह कस्बे में स्थित अर्घावन शॉपिंग सेंटर में मंगलवार को आग लग गई हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में जांच जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक टीवी पर दिखाए गए फुटेज में दमकलकर्मी आग की लपटों को बुझाने के काम में लगे दिखाई दिए, वहीं बहुमंजिला इमारत से काले धुएं का गुबार उठता भी दिखाई दिया। फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि आगजनी की घटना युद्ध से जुड़ी हुई थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का मौजूदा क्षेत्रीय तनाव या युद्धविराम से कोई संबंध नहीं है। बता दें हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच एक अस्थिर युद्धविराम लागू है, लेकिन इस हादसे को उससे जुड़ा नहीं माना जा रहा है।
ब्रेकिंग
गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ
12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक
आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।"
आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम
11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ; आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश...
हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप...
हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज
हर एक खबर जरा हटकर लिखित एवं सच्चा दस्तावेज।
