ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

Mauganj News : महिला ने अपने ही पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मउगंज। पति ने झूठा प्यार जताकर फंसाकर पहले शादी कर ली और कुछ दिनों बाद रोज पति पत्नि में झगडे़ होने लगे। स्थिति यह हुई कि एक दिन गला रेतकर पत्नि को जंगल में फेंक आया। आखिर यह कैसा प्यार है। मामला प्रदेश के मउगंज जिले के हनुमना का है। जहां एक महिला ने अपने ही पति पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपना नाम रत्ना वासुदेव उम्र 39 वर्ष बताया और वह छत्तीसगढ़ की निवासी है। 5 साल पहले उसने मउगंज हनुमना निवासी लकी साहू से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद उसने पत्नि पर पर ध्यान देना बंद कर दिया। रोज उसको तंग करता था पीड़ित महिला परेशान होकर अपने बच्चों को लेकर छत्तीसगढ़ चली गई। इधर पति ने उसे बीमार होने का कहकर दोबारा बुलाया और पत्नि अपने बीमार पति को देखने गांव आई।

- Install Android App -

जहां एक दिन उसे घुमाने के बहाने जंगल तरफ ले गया जहां एक नाले के पास ले जाकर धारदार हथियार से महिला के गले पर हमला कर दिया। महिला के गिरते ही उसे मरा समझकर वहां से भाग गया। घायल महिला को ग्रामीणों ने देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। अब महिला की हालत खतरें से बाहर है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।