jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची सिवर-ब्रंट

दुबई। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 160 रन बनाने वालीं इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट एक बार फिर महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। इसके चलते भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना को एक पायदान का नुकसान हुआ है और अब रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और मध्य क्रम की बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स को फायदा हुआ है। हरमनप्रीत 10 पायदान के लाभ के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि रॉड्रिग्स दो पायदान की छलांग के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत ने वनडे सीरीज के दौरान तीन पारियों में अंतिम मैच में लगाए शतक के साथ कुल 126 रन बनाए थे जबकि रॉड्रिग्स ने तीन पारियों में एक अर्धशतक के साथ 101 रन बनाए थे। मंधाना सीरीज में भारत की ओर से दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं जिन्होंने तीन पारियों में 38.33 की औसत से 115 रन बनाए। हालांकि शतक के साथ इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने वालीं मंधाना इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाईं और वनडे सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा। सिवर-ब्रंट ने भारत के खिलाफ अंतिम वनडे में 98 रनों की पारी खेली थी लेकिन उनकी टीम को हार मिली थी। सिवर-ब्रंट ने पहली बार जुलाई 2023 में वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था और इसके बाद वह लगातार शीर्ष पांच में बनी हुई थीं। 2025 में यह पहली बार है जब सिवर-ब्रंट ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।