jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

MBBS डॉक्टर का गोबर खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, लोग डिग्री पर उठा रहे सवाल

मकड़ाई समाचार करनाल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर गोबर खाते हुआ दिख रहा है। इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है। करनाल के रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर मनोज मित्तल पिछले कई सालों से गोमूत्र पीते और गोबर खाते हैं। आज तक से बात करते हुए डॉक्टर मनोज मित्तल ने गोबर खाने के कई तर्क दिए।

डॉक्टर मनोज मित्तल का तर्क है कि गो गोबर में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है, जो हमें रेडिएशन से बचाता है। डॉक्टर मनोज का कहना है कि मोबाइल, एसी, फ्रिज और न जाने क्या-क्या रेडिएशन छोड़ते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो रही है लेकिन गो गोबर के सेवन से रेडिएशन का असर कम किया जा सकता है।

- Install Android App -

डॉक्टर मनोज मित्तल का कहना है कि यदि गर्भवती महिला डिलीवरी के समय गो गोबर का रस ले तो डिलीवरी नॉर्मल होने के चांस बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं गाय के गोबर से कई बीमारियों के ठीक होने का दावा डॉक्टर मनोज मित्तल कर रहे हैं। डॉक्टर मनोज मित्तल करनाल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं और उनका अपना बड़ा हॉस्पिटल करनाल में है।

डॉक्टर मनोज मित्तल का दावा है कि वो फर्श पर सोते हैं और उन्होंने कभी भी पंखा या एसी प्रयोग नहीं किया। डॉक्टर मित्तल का कहना है कि गाय के गोबर में 28 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है जो कि आपकी सेहत को सही रखता है। वायरल वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग डॉक्टर मनोज मित्तल की डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं तो कई ऐसे भी हैं तो डॉक्टर मित्तल की बात से सहमत है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तेजी से वायरल हो रहा है।

साभार@आजतक.