jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे

इंदौर। मानसून की पहली दस्तक के साथ ही इंदौर और आसपास के जंगलों में वन विभाग एक विशाल पौधरोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। 15 जून से प्रस्तावित इस मेगा अभियान के तहत इंदौर, मानपुर और महू के क्षेत्रों में 3 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य जुलाई के पहले सप्ताह तक रोपण कार्य पूरा करना है ताकि पौधों को बारिश का भरपूर लाभ मिल सके।

- Install Android App -

तैयारियां और प्रजातियां:
वन विभाग ने गड्ढे खोदने और नर्सरी से पौधे जुटाने का काम पूरा कर लिया है। इस अभियान में 1.85 लाख नए पौधों के अलावा, उन स्थानों पर 82 हजार पौधे फिर से लगाए जाएंगे जहाँ पिछले वृक्ष सूख गए थे। इस बार पारंपरिक पेड़ों के साथ-साथ औषधीय और दुर्लभ प्रजातियों जैसे हर्रा, बहेड़ा, गूलर, कुसुम और अमलतास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पीपल, नीम, सागौन और जामुन जैसे पेड़ों के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया है।