jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

महू : बजरंग दल ने शादी में गोमांस पकाने की तैयारी रोक दी

महू। महू कोतवाली थाना क्षेत्र में बजरंग दल ने शादी में पकने के लिए आया दो क्विंटल गोमांस पकड़ा। गोमांस की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता जमा हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोमांस को थाने पहुंचाने के लिए वाहन बुलाया, परंतु बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सिमरोल ब्रिज पर गोमांस रख दिया और करीब सवा घंटे तक रास्ता जाम किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गोमांस की तस्करी की सूचना मिली।

बजरंग दल ने पकड़ा दो क्विंटल गोमांस

सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ता नजर रखे हुए थे। इस दौरान गोमांस से भरी हुई गाड़ी सिमरोल ब्रिज के समीप खान कॉलोनी स्थित मैरिज गार्डन में पहुंची, जहां पर बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे और गाड़ी की तलाशी लेने पर अलग-अलग कट्टों में दो क्विंटल गोमांस पकड़ा। साथ ही गोमांस लेकर आए अयान की भी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। गार्डन में गोमांस पकाने की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। इसको लेकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और वेन में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने गोमांस को लोडिंग वाहन में रखवाया और थाने ले जाने के लिए रवाना किया।

- Install Android App -

सूचना के बाद वैन से जब्त किया गोमांस

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शादी समारोह में मारुति वैन से गोमांस लाया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वैन से बड़ी संख्या में गोमांस जब्त कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैन में तोड़फोड़ भी की।

इस दौरान वैन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।