jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मई को मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास लोकसभा के चुनाव प्रचार पर

जगदीश परमार ब्यूरो उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मई को मंदसौर, रतलाम, उज्जैन एवं देवास लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रचार पर रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड़ शो कर जनता से आशिर्वाद लेंगे।

- Install Android App -

डॉ. यादव प्रातः 9.30 बजे मंदसौर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। प्रातः 10.05 बजे मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के गरोठ विधानसभा के भानपुरा में जनसभा, प्रातः 11.20 बजे सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. यादव दोपहर 12.30 बजे रतलाम लोकसभा क्षेत्र के पेटलावद विधानसभा के अंबापाडा में पं. श्री कमल किशोर जी नागर की कथा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.45 बजे थांदला विधानसभा में रोड शो करेंगे।
मुख्यमंत्री जी दोपहर 2.45 बजे उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के महिदपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे उज्जैन में युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5.20 बजे देवास लोकसभा क्षेत्र के सोनकच्छ विधानसभा में कार्यक्रम होगा।