jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Monsoon Alert Update : अगले 5 दिनों तक 7 राज्यों में आंधी तूफान, बिजली गिरने के साथ भारी बारिश

Monsoon Alert Update : देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है. कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. लोगों को सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. कुछ लोगों ने तो सुबह पंखा चलाना भी बंद कर दिया है।

Monsoon Alert Update

वहीं, तमिलनाडु, ओडिशा, केरल और पश्चिम बंगाल में अभी भी बारिश जारी है. पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और रात के समय तेजी से गिरावट आ रही है। अब सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा भी देखने को मिल रहा है.

अगर मौसम ऐसा ही रहा तो जल्द ही लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ेंगे। दिल्ली की बात करें तो यहां आज भी कोहरा देखने को मिल सकता है.

आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान केरल और माहे में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. आज यानी 26 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है.

- Install Android App -

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिल्ली में इस हफ्ते कोहरा और स्मॉग देखने को मिल सकता है.

इन जगहों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में दक्षिण भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बारिश की वजह से इन इलाकों में थोड़ी ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है. केरल और माहे में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

इसके अलावा 29 अक्टूबर को तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है. अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है.

26 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर राज्यों और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की उम्मीद है।