jhankar
ब्रेकिंग
संजय सिंह पवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला

Monsoon Alert Update : सर्दी के चलतें भारी बारिश बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में मचेगा कोहराम, जानें

Monsoon Alert Update : देशभर में मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां शादियों का सीजन चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश ने शादियों का मजा पूरी तरह से किरकिरा कर दिया है. देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है.

Monsoon Alert Update

ठंडी हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही अब दोपहर में भी ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने आज यानी 7 दिसंबर को महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है.

बिहार की बात करें तो आज कई इलाकों में सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है. बारिश के बाद इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. आईएमडी ने देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व हिस्सों में शीत लहर की भविष्यवाणी की है।

- Install Android App -

वहीं, अगले हफ्ते से भारत के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. इंडिया वेदर के मुताबिक उत्तर भारत में 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 11 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है, जिससे बर्फबारी की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और निचले इलाकों में भी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कई जिलों में आज भी बारिश जारी है. आईएमडी ने 11 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की उम्मीद है. वहीं तमिलनाडु, केरल और मराठवाड़ा में मध्यम बारिश की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली की बात करें तो आज मौसम अच्छा रहेगा। न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. नोएडा और गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है.