jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Morena News: ट्रैक्टर लोन की किश्त मांगने पर चोला मंडल फायनेस कंपनी के मैनेजर सेे मारपीट, कार के कांच तोड़े 

लोन की किश्त मांगने पर चोला मंडल के मैनेजर सेे मारपीट कर उसकी कार के कांच तोड़े  लोन पर लिए ट्रैक्टर की किश्त मांगने गए फायनेस कंपनी मैनेजर को पहले तो पीटा और बाद में उसकी कार पर सरिया से तोड़फोड़ की। और जान से मारने की धमकी देकर भगाया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना : रुपया वसूल करना आसान काम नही होता है। फायनेंस कंपनी द्वारा पहले टारगैट दिया जाता है लोन बांटने का फिर जब लोन दे दिया जाता है तो उसकी समय पर वसूली करना भी जरुरी होता है। इसी क्रम में जिले में चोला मण्डल फायनेंस कंपनी से कैलारस थाना क्षेत्र के टुडीला गांव निवासी शिवकांत पुत्र रामसिंह शाक्य ने करीब डेढ़ साल पहले ट्रैक्टर किश्ताें में खरीदा था।

लोन पर उठा ट्रैक्टर दूसरे को बेचा –

बताया जा रहा है प्रारंभ मे तो किश्ते समय पर जमा होती रही। जब शिवकांत ने किश्ते जमा करनी बंद किया। कंपनी के फील्ड मैनेजर गंधर्व सिंह बुधवार को टुडीला गांव में पहुंचा जहां शिवकांत शाक्य ने किश्त देने से इंकार कर बताया कि उसने तो ट्रैक्टर को सुजानगढ़ी के रिंकू सिंह पुत्र केदार सिंह जादौन बेच दिया है।

दबंग ने मैनेजर से की मारपीट –

- Install Android App -

इसके बाद फायनेंस कंपनी मैनेजर सुजानगढ़ी में रिंकू जादौन के घर पहुंचे और ट्रैक्टर की बकाया किश्त जमा करने काे कहा। इस पर दबंग को ऐसा गुस्सा आया कि डंडा उठाकर पहले तो एरिया मैनेजर को पीटा। जान बचाकर मैनेजर वहां से भागकर दूर खड़ा हो गया।

मैनेजर की कार में लोहे की राड से तोड़फोड़ –

इसी बीच आराेपित घर से लोहे की रोड निकाल लाया। जिससे फायनेंस कंपनी के मैनेजर की बलोनो कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मैनेजर गंधर्व सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रिंकू जादौन के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

______________

यह भी पढ़े –