jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mousum News : मौसम में आयेगा बदलाव मप्र में रविवार को हो सकती है बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । मप्र मे मौसम में कब क्या बदलाव हो सकता है कुछ कहना संभव नही है। गुरुवार शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी के हालात बहुत भीषण रहे हैं आज शनिवार को मौसम में नरमी नजर आ रही है। प्रदेश के कई जिलों पर हलके से बादल छाने से तपिश कम हुई है।

- Install Android App -

HARDA में अधिकतम तापमान 38 डिग्री
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री है।रात में बादल छाए रहेगे। इसी प्रकार से रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेगे।

MP में बारिश की संभावना बनी हुई है
प्रदेश के अधिकतर शहरों में शनिवार से बादल छाने के आसार को देख ऐसा लग रहा हैं कि 7-8 अप्रेल को हलकी बारिश हो सकती है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने से ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6 अप्रैल से मौसम के मिजाज में कुछ परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। प्रदेश में कहीं .कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी का माहौल बन सकता है। रविवार सोमवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा होने की भी संभावना है।