jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

Harda News: अवैध रूप से पानी लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई शून्य ! कलेक्टर के आदेश पालन में रुचि नहीं ले रहा सरकारी अमला !

हरदा : अंतिम छोर के किसानों के खेतों तक नहरों से पानी पहुँचाया जाए  हरदा कलेक्टर की इस मंशा पर अवैध रूप से पानी लेने वाले पानी फेरते नज़र आ रहे हैं।  यही वजह है कि खुलेआम कलेक्टर के आदेश की अवहेलना की जा रही है। सम्बंधित विभाग मैदानी जांच व कार्रवाई करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। नहरों पर अवैध रूप से पानी लेने की सक्रियता यही बयां कर रही है। मिली जानकारी में जिले में नहरों पर अवैध रूप से पानी लेने हेतु रात अंधेरे तोड़फोड़ जारी है। सूत्रों की मानें तो इसमे विभाग की मौन सहमति भी शामिल होती है। आखिर क्या वजह है कि सिंचाई विभाग की मैदानी टीम को और अधिकारियों नहर  से अवैध तरीके से पानी लेले वालों की कारगुजारियों का पता ही नहीं चलता।

मालूम हो, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये थे कि नहर से सिंचाई के लिये अवैध रूप से पानी लेने वाले किसानों को रोका जाये। उन्होने कहा कि नहर के चौकीदारों की मदद के लिये पुलिस व होमगार्ड के जवान भी तैनात किये जायेंगे।

कलेक्टर के दौरे के वक़्त एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले व कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुश्री सोनम वाजपेयी सहित जल संसाधन व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –